समस्याओं के निराकरण को सीएम को दिया ज्ञापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कोटद्वार आगमन पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

सीएम को सौंपे ज्ञापन में पूर्व सैनिक, अद्र्ध सैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने, लालढ़ांग-चिलरखाल मोटर मार्ग का निर्माण, मोटर नगर बस अड्डा निर्माण व कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा तो दूसरी ओर रियल इस्टेट कंपनी पी ए सी एल ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने अपनी जमा राशि को वापस दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने आजादी के 75 साल बाद भी कोटद्वार से मात्र 6 किमी. की दूरी पर स्थित घाड़ क्षेत्रवासियों के लिए मोटर मार्ग न बनने, द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज कैंडुल ठांगर के क्षतिग्रस्त कक्षा-कक्षों की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित करने और कोटद्वार नगर से सिद्धबली तक फुटपाथ निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन में सभी संगठनों ने मुख्यमंत्री से अविलंब इन समस्याओं का निस्तारण करने की अपील की है।
—————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *