शिक्षा प्रेरकों ने विधायक के माध्यम से भेजा सीएम को ज्ञापन

Spread the love

चम्पावत। जिला प्रेरक संगठन ने बीएलओ और वन प्रहरी के पद पर स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने शीघ्र नियुक्ति नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को प्रेरक संगठन से जुड़े सदस्यों ने कहा शिक्षा प्रेरक साक्षर भारत के कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर वर्ष 2009 से कार्य कर रहे थे। जिसमें भारत सरकार की ओर से दो हजार रुपया प्रति माह मानदेय और राज्य सरकार की ओर दस हजार रुपये प्रति माह की वृद्धि कर दी गई थी। अब सरकार ने बीते चार सालों प्रेरकों को बेरोजगार कर दिया है। यहा संगठन के जिलाध्यक्ष संजय चौड़ाकोटी, नरेन्द्र सिंह माहरा, कमलेश जोशी, राजेन्द्र प्रसाद, सतीश चन्द्र, भास्करानंद, किरन जुकरिया, कंचन जोशी, रैना तिवारी, उषा जोशी, सुनीता चौबे, मुन्नी खर्कवाल, रखा देऊ, रेनू माहरा, बबीता ओली, पुष्पा देवी, बसंती आदि रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *