उद्यान विभाग में भर्ती हेतु कैबिनेट मंत्री पांडेय को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रुद्रपुर। उद्यान सहायक प्रशिक्षणार्थी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उदयभान के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडये से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा उद्यान सहायकों के 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार की गयी थी। छह माह बाद भी यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया शीघ्र कराने की मांग की। इसपर कैबिनेट मंत्री पांडेय ने इस बाबत संबधित मंत्री व सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात कर जल्द ठोस निर्णय का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मंजीत कौर, सुरजीत सिंह, सूरज, नरेश सिंह, फूल सिंह, प्रकाश, देव सिंह, संजीव, मान सिंह, सुरेश, ज्योती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *