प्रदेश में धारा 371 लागू व गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर भजा ज्ञापन

Spread the love

चमोली। गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाने और प्रदेश में धारा 371 लागू करने की मांग को लेकर गैरसैंण राजधानी निर्माण समिति के सदस्यों ने तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। बता दें कि 2018 में यहां हुये विधानसभा सत्र के दौरान चक्का जाम करने के आरोप में गैरसैंण राजधानी समर्थक आंदोलनकारियों की बुधवार को कोर्ट में पेशी थी। पेशी के तुरंत बाद आंदोलनकारियों ने जमीन की खरीद फरोख्त के लिए प्रदेश में धारा 371 लागू करने तथा गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मांगें पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी का भी ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सीएम का भेजा है। प्रदर्शनकारियों में राजधानी संघर्ष समिति अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, सरोज शाह, कमला, कांशी, लक्ष्मी, मंजू, चंद्रमति, गुड्डी, राधा, मंगला, मुन्नी, मंजू देवी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *