ऑन लाइन कक्षाएं शुरू हो, कुलाधिपति को भेजा ज्ञापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के छात्रों ने अंतिम सेमेस्टर की ऑन लाइन कक्षाएं शुरू करने की मांग की है। उन्होंने विवि के कुलाधिपति को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि समय पर कक्षाएं और परीक्षाएं न होने का असर उनके करिअर पर पड़ रहा है।
बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, रजत रावत, अभिषेक भंडारी, अंजुल और अभिलाष आर्य ने कहा कि कोरोना काल में सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक घर पर हैं। विवि में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। जो 15 जून तक चलेगा। जबकि इस दौर में स्नातक/स्नातकोत्तर/व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की कक्षाएं चल सकती थीं। जिससे उनका कोर्स समय पर पूरा होता और वह परीक्षाएं दे पाते। उन्होंने कुलाधिपति से मांग की कि विवि प्रशासन को ऑन लाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए जाए। सत्र पिछड़ने से छात्र-छात्राओं की मनोदशा पर बुरा असर पड़ रहा है। ताकि समय पर परीक्षाएं हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *