दरमोली में पुल बनाने को सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love

नैनीताल। रामगढ़ के दरमोली में 2013 में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पुल का पुन: निर्माण कराने की मांग को लेकर पुल बनाओ समिति के लोगों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।
समिति सदस्यों ने कहा कि आपदा के दौरान उनके गांव को जोड़ने वाला पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से लगातार ग्रामीण विभागीय अधिकारियों समेत विधायको से पुल बनवाने की मांग कर रहे हैं। पुल न बनने से आए दिन क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसलिए जल्द से जल्द पुल बनाया जाए। ज्ञापन भेजने वालों में भुवन चंद्र बहुगुणा, महेश चंद्र, नवीन सिंह, त्रिलोक सिंह, मनोज, दीक्षा सुयाल, चंपा उपाध्याय, लालमणि समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *