पेंशन विसंगतियों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love

पूर्व सैनिकों ने पेंशन विसंगतियों के विरोध में तहसील में दिया धरना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वन रैंक, वन पेंशन मेंआई विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना दिया। पूर्व सैनिकों ने पेंशन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में वन रैंक, वन पेंशन में बहुत अधिक विसंगतियां हैं, इस कारण पूर्व सैनिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। समान रैंक एवं समान सेवाकाल होने पर पेंशन में भिन्नता होने पर पेंशनर के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पेंशन विसंगतियों को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन में सभी सैनिकों के लिए फिटमैंट फैक्टर बराबर करने, मिलिट्री सर्विस सबके लिए एक समान करने, सैनिक अधिकारी अपंगता, विकलांगता पेंशन समाप्त करने, सभी वीर नारियों को सर्विस पे के अनुसार विधवा पेंशन देने, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से सैनिकों को ओआरओपी का लाभ दिने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद रावत, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, देवेंद्र, ठाकुर सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, कुबेर जलाल, अनुसूया प्रसाद गोस्वामी, गोपाल सिंह, सुभाष कुकरेती, राजेन्द्र सिंह, ताजबर सिंह, मेहरबान सिंह चौहान, सुरेश नेगी, नंदर्न ंसह, मदन सिंह, भारत सिंह नेगी, राजेश बिष्ट, बीरेंद्र सिंह नेगी, ओम प्रकाश चमोली, विक्रम सिंह, देवेंद्र धस्माना, प्रकाश रावत, रविन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *