बीडीओ को निलंबित करने की मांग को लेकर सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए युवा कांग्रेस पौड़ी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कल्जीखाल के बीडीओ ने सरकार के तीन साल कार्यकाल पूरे होने पर एक पार्टी विशेष के पदाधिकारियों के लिए निमंत्रण पत्र जारी किया है। कहा कि इससे साफ प्रतीत होता है कि वह सरकारी कर्मचारी कम भाजपा के कार्यकर्ता ज्यादा नजर आ रहे है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है।
शनिवार को सीडीओ को ज्ञापन देते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि सरकार के तीन साल के कार्यक्रम को लेकर कल्जीखाल खंड विकास अधिकारी द्वारा सम्मिलित होने को लेकर एक पत्र जारी किया गया, जिसमें उनके द्वारा एक पार्टी विशेष के पदाधिकारियों के लिए पत्र जारी किया गया है। कहा कि उनको तत्काल निलंबित किया जाए। कहा कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जो जनता में मतभेद उत्पंन कर रहे है और पार्टियों में बांटने का काम कर रहे है ऐसे अधिकारियों को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। युवा कांग्रेस ने कहा कि जल्द ही कल्जीखाल के बीडीओ का निलंबन नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव अमन नेगी, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई अंकित सुंदरियाल, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मुकुल कुमार, आयुष थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *