पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

पिथौरागढ़। पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन दिया। बुधवार को देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दर्शन लाल के नेतृत्व में कर्मियों ने ईओ को ज्ञापन दिया। कहा कि एक व्यक्ति द्वारा जगह जगह जानवरों को सड़ा-गला मांस दिया जा रहा है। जो जानवर छोड़ दे रहे हैं उसकी दुर्गंध व जानवरों के हिंसक हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़ा-गला मांस खाने से संक्रामक रोगों के फैलने की भी संभावना बनी है। कहा कि इससे पर्यावरण मित्रों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़ा-गला मांस बेचने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *