परिसीमन के विरोध में पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के 25 ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिधिनियों ने पालिकाध्यक्ष से मुलाकात की। ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल नहीं करने की मांग को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों का नगर पालिका में मिलाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, उन सभी ग्राम पंचायतों में लोगों का रोजगार खेती, मजदूरी, मनरेगा के तहत चलता है। कहा कि ग्राम सभाओं में 80 फीसद लोग बेरोजगार हैं। अगर उन्हें पालिका में शामिल किया गया तो ग्रामीणों में आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कहा कि ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव तत्काल निरस्त कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करनी चाहिए। पंचायत प्रतिधिनियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गई तो, समस्त ग्राम पंचायतों को जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीण आमरण अनशन समेत उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान खत्याड़ी हरीश कनवाल, प्रधान हरीश रावत, हरीश सैनी, राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, मनोज आर्या, नवीन बिष्ट, हर्ष कनवाल, आनंद कनवाल, हेम भंडारी, मनोज जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *