धार्मिक स्थल मामले में एसडीएम को ज्ञापन

Spread the love

हल्द्वानी। गोरापड़ाव बाइपास रोड से लगे जंगल में धार्मिक स्थल को हटाने को लेकर बुधवार रात हुए बवाल के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में धार्मिक स्थल को नहीं हटाने की मांग की गई है। गुरुवार को ज्ञापन देने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जंगल में अतिक्रमण नहीं किया गया है। कहा कि जंगल में खुला धार्मिक स्थल है। उसे वन्यजीवों से बचाने के लिए चारों तरफ तारबाड़ कर दिया गया है। लोगों के आस्था के केन्द्र को हटाया न जाए। मामले में एसडीएम ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में पवन कुमार, जीवन कुमार, गीता कार्की, संजय, सुमित कुमार, प्रदीप नेगी, दीपक कुमार, सुरेश चन्द्र, मोहन सिंह नेगी, सूरज कुमार आदि शामिल रहे।
अतिक्रमण हटाने में बाधा पैदा करने वालों पर होगा मुकदमा
हल्द्वानी। शासन के आदेश के बावजूद अतिक्रमण मामले में वन विभाग सख्त रुख अपनाने के मूड में है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कई हेक्टेयर जंगल से अतिक्रमण हटा दिया है। अतिक्रमण हटाने में जो भी बाधा पैदा करेगा उसके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *