स्मृति दिवस को विश्व शांति के रूप में मनाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से प्रजापिता ब्रहमा बाबा के 55वें स्मृति दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने ब्रहमा बाबा के बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया।
नजीबाबाद रोड स्थित केंद्र सुख शांति भवन मिश्रा कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्रहमा बाबा एक सांसारिक मनुष्य जो कि हीरे जवाहरात के व्यापारी थे। लेकिन, उन्होंने स्वयं को पूरी तरह परमात्मा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति एक ट्रस्ट बनाकर बहनों को सौंप दी थी। उस समय संस्था का नाम ओम मंडली रखा गया था। अब यह ईश्वरीय विश्व विद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है। यह बट वृक्ष की तरह 150 देशों में सेवा कर रहा है। आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश फैला रहा है। कहा कि ब्रहमा बाबा ने 18 जनवरी 1969 को अपनी देह त्याग दी थी। उनकी स्मृति में आज विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस मौके पर केंद्र संचालिका ज्योति, मंडल अध्यक्ष हरि पुंडीर, संजीव कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *