प्रशासन के फैसले के विरूद्ध डीएम को दिया ज्ञापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने स्थानीय प्रशासन के पटाखे की दुकानें केवल ग्रास्टनगंज में लगाए जाने के फैसले का विरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
जिसमें कहा गया है कि दिवाली पर्व के दौरान वर्षों से बाजार में पटाखों की दुकानें अस्थायी रूप से लगती आ रही है, इस दौरान छोटे व्यापारी पटाखों की दुकान का लाइसेंस लेकर दो-तीन दिन के लिए दुकान लगाते हैं। लेकिन इस बार स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों को विश्वास में लिये बिना केवल ग्रास्टनगंज में पटाखों की दुकान लगाने का फरमान जारी कर दिया है। कहा कि ग्रास्टनगंज बाजार से करीब ढाई-तीन किलोमीटर दूर है, ऐसे में व्यापारी अपनी दुकानें छोड़कर इतनी दूर पटाखे बेचने कैसे जाएगा। कोरोना महामारी के बाद व्यापारी मंदी से उभरना शुरू हुए थे कि स्थानीय प्रशासन की ओर से यह फैसला आ गया है। जो उनके हित में नहीं है। उनकी मांग है कि प्रशासन व्यापारियों को लाइसेंस देकर बाजार में अस्थाई रूप से पटाखे बेचने की अनुमति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *