नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारी मुखर

Spread the love

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर मुखर हो गई है। व्यापारियों ने ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। सात दिन के भीतर यातायात व्यवस्था सही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि गया कि अल्मोड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। खास तौर पर एलआरसाह रोड से जाखनदेवी, शिखर तिराहा, कैंट रोड, धारानौला तक जहां तहां वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े रहते है। इससे आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं अन्य दुर्घटना घटित होती है तो बदहाल यातायात व्यवस्था राहत और बचाव कार्य में भी बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। इसके अवाला उन्होंने नगर में बढ़ती चोरियों पर गहरा रोष जताया। कहा कि अब तक चोरियों का खुलासा नहीं होना चिंता का विषय है। यहां ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी, युसुफ तिवारी, मंगल सिंह बिष्ट, दीपक भट्ट, दीनेश जोशी, राजेंद्र प्रसाद, किरन पंत, स्नेहा चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *