धूप खिलने से अल्मोड़ा में पारा 30 के पार पहुंचा

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिनों से मौसम ने फिर करवट बदल ली है। दो दिन से खिल रहीं धूप से पारा एकाएक चढ़ गया है। शनिवार को भी दिन भर धूप खिली रहीं। जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में चटख धूप खिली रहीं। जिस कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि देर शाम आसमान में बादलों की आवाजाही से उमस से कुछ हद तक राहत मिली। लेकिन दिन में चटख धूप खिलने से तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *