जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रत्याशा घिल्डियाल फाउंडेशन की ओर से रिखणीखाल क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही क्षेत्र में रहने वाली विधवा व असहाय महिलाओं के लिए मासिक पेंशन की भी शुरूआत की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी देवेश पंत ने की। फाउंडेशन के संस्थापक नरेंद्र घिल्डियाल व सुजाता घिल्डियाल ने फाउंडेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपनी बेटी के नाम से वर्ष 2021 में फाउंडेशन की स्थापना की है। कहा कि वर्ष 2014 में केवल 20 वर्ष की उम्र में उनकी पुत्री सुजाता की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उसी के नाम से फाउंडेशन की स्थापना की गई है। कहा कि फाउंडेशन की तरफ से क्षेत्र के मेधावी छात्रों को 2000 हजार रूपए प्रति छात्र को छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की गई है। इसके अलावा क्षेत्र की 11 विधवा व असहाय महिलाओं के लिए पांच सौ रूपए प्रति महिला को मासिक पेंशन भी शुरू कर दी गई है। इस मौके पर शिक्षा अधिकारी विकास ध्यानी, भुवनेश घिल्डियाल, सूरजमणि घिल्डियाल मौजूद रहे।