18 अक्टूबर को आयोजित होगा मेधावी छात्र सम्मान समारोह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में 18 अक्टूबर को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति स्वर्गीय रितेश शर्मा जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह मनाया जाता है। इस वर्ष के कार्यक्रम विद्या भारती उत्तराखंड प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री श्री भुवन चंद्र जी के सानिध्य समारोह संपन्न किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रुप में माननीय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण विशिष्ट अतिथि के रुप में विवेक अग्रवाल अध्यक्ष मेडिकल एसोसिएशन कोटद्वार एवं डॉ प्रताप सिंह राणा डीन भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी कोटद्वार रहेंगे। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय में आयोजित समस्त प्रतियोगिताओं के सर्वोच्च प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *