मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Spread the love

ई-टेक्नोमाइंड संस्था की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: देवी रोड स्थित ई- टेक्नोमाइंड संस्था में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का आरंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया।
देवी रोड़ शिब्बूनगर में स्थापित ई- टेक्नोमाइंड संस्था द्वारा नवोन्वेषी शिक्षा के अंतर्गत एबेकस, ब्रेन जिम, वैदिक गणित, मेमोरी टेक्नीक,पब्लिक स्पीकिंग व न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग आदि नए विषयों पर कोटद्वार के छात्र छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है। यहां के छात्र समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा उपरोक्त विषयों पर आयोजित परीक्षाओं में प्रतिभाग कर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर रहे हैं। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा संबंधित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। संस्था की सराहना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षण में नवाचार बहुत महत्वपूर्ण है। कहा कि हमें बच्चों को ऐसा वातावरण प्रदान करना चाहिए जिससे वे नवीन सोच रख सके। कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार दिया जाना भी वर्तमान परिदृश्य में अति आवश्यक है। इस अवसर पर ई टेक्नो माइंड के संस्थापक अजय कुमार जोशी, सुधा जोशी, नरेश घिल्डियाल, नगर निगम पार्षद सोनिया नेगी, मनीराम शर्मा और सुरेश चंद्र जोशी सहित छात्र-छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *