संविधान दिवस पर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जयहरीखाल ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। तत्पश्चात भारतीय संविधान की उद्देशिका पढ़ी गई।
इस अवसर पर भारत नामधेय भरत महोत्सव 2025 में आयोजित प्राथमिक वर्ग की संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र कार्तिक भारद्वाज को प्रथम, छात्रा प्रियांशी को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि अनुसूया प्रसाद जदली, ग्राम प्रधान मेरूड़ा श्रीमती सुनीता देवी जदली, पूर्व प्रधान दीनदयाल जदली ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल, सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौंठियाल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती अंजू देवी, आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती सरोजनी देवी, लक्ष्मी ध्यानी, नेहा लक्ष्मी जदली, शान्ति देवी, अनीता देवी भारद्वाज, सतेश्वरी देवी, अनीता धस्माना, करण भारद्वाज, आरती जदली, सुनीता घिल्डियाल, सुषमा जखमोला, कृष्णा प्रसाद जखमोला, शाकंबरी देवी, राजेंद्र भारद्वाज, पिंकी देवी, विनोद कुमार भारद्वाज, दिनेश चंद्र घिल्डियाल, कमल किशोर जदली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *