मेधावी छात्रों को शहीद कीर्ति सिंह पुरस्कार से किया सम्मानित

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय डिगरा में शहीद कीर्ति सिंह मेहता एवं स्व. जीवन सिंह मेहता की स्मृति में मेधावी बच्चों को पुरस्त किया गया। इसमें गत वर्ष के अव्वल छात्र साहिल कुमार, दीपा आर्या, प्रीतिका आर्या, रजनी आर्या को पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख पुष्कर सिंह मेहता ने नकद और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शहीद कीर्ति सिंह मेहता के पुत्र हर साल इस कार्यक्रम को करते हैं। शहीद कीर्ति सिंह मेहता 1965 के युद्घ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक भुवन सिंह बोरा ने की। यहां राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, दीवान सिंह, नारायण सिंह, हेम सिंह, बलवंत सिंह, गोपाल राम, तारा राम, केवल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *