धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, उत्तराखंडी, गुजराती, पंजाबी, जौनसारी आदि संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं उत्तराखंडी लोकगीत हम उत्तराखंडी छा ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। कक्षा सातवीं की छात्रा वृंदा ने नारी की वेदनाओ की कविता में नारी हूं से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक गिरीश खुगशाल, प्रधानाध्यापिका मीना लिंगवाल, संजय गुसाईं, रणधीर सिंह, व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, सत्यनारायण वेदी, कुलदीप वर्मा, चैन सिंह रावत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका सुनीता लखेड़ा, कुलदीप कुमार, संतोष नैथानी, कल्पना बिष्ट, ज्योति बाला, जयकृत सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा, अविभावक व नगरवासी उपस्थित रहे। संचालन स्कूल की प्रधानाध्यापिका मीना लिंगवाल व मुकेश कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *