प्रयत्नशील रहने का दिया संदेश

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग तथा साहित्यिक क्लब की ओर से लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी की जन्म-शताब्दी पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कविता के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की कला बताई और विकट परिस्थितियों में प्रयत्नशील रहने का संदेश दिया। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका गुप्ता ने साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डीन प्रो. मंजुला राणा, मुख्य नियंता प्रो. दीपक व अन्य फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *