नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का दिया संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : पृथ्वी दिवस के मौके पर गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय तोली दुधारखाल के विद्यार्थियों की ओर से शुक्रवार को सतपुली में नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को पृथ्वी व पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी में बढ़ते तापमान, ग्लोबल वार्मिंग, लुप्त होते जीव आदि को बचाने को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण पांथरी ने कहा कि हमारी धरती में ग्लोबल वार्मिंग के कारण जीव लुप्त होते जा रहे हैं और धरती का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही साथ नदियों में गंदगी बढ़ती जा रही है। जिस कारण आने वाला समय हमारे पर्यावरण के लिए घातक है। इस दौरान विकास उनियाल, हिमांशू जोशी, अनुपमा पोखरियाल, शिवानी बिष्ट प्रवक्ता, श्वेता, शिवानी, महक, शैलेन्द्र, सुमित, सृष्टि, महक, आदित्य आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *