योग से निरोग रहने का दिया संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिवराजपुर मोटाढाक में दस दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अन्य लोगों को योग से निरोग रहने का संदेश दिया गया।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष योगंबर सिंह ने किया। कहा कि हमें प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करना चाहिए। इससे हम बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति कर सकते हैं। विद्यार्थियों के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए योग अति महत्वपूर्ण है। शिविर में विभिन्न आसनों व उनके फायदों के बारे में बताया गया। साथ ही योग से संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की भी अपील की गई। कहा कि योग घर-घर पहुंचे इसके लिए हर व्यक्ति का जागरूक होना अति आवश्यक है। इस मौके पर कुलदीप मैंदोला, डा. रमाकांत कुकरती, सोनम रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *