रैली निकालकर योग से स्वस्थ रहने का दिया संदेश

Spread the love

 

महर्षि कण्व योग समिति की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व महर्षि कण्व योग समिति ने रैली निकालकर लोगों को योग से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए हमें योग को जीवन में अपनाना चाहिए ।

समिति की ओर से गढ़वाल टंकी से आर्य समाज मंदिर, घराट, बेलाडाट, प्राइमरी स्कूल लालपुर सहित अन्य स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली गई। योग शिक्षकों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सूर्योदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करना चाहिए। योग से हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि 21 जून को एक वैडिंग प्वाइंट में सुबह चार बजकर 45 मिनट से योग कक्षाएं प्रारंभ की जाएगी। इस मौके पर दिनेश चंद्र ध्यानी, देवेंद्र ध्यानी, अजय कंडवाल, भूपेंद्र नेगी, संगीता नैथानी, गीता असवाल, रंजू बलोदी, यशोदा रावत, सरोज गौड़, शांति ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *