महोत्सव में योग से निरोग रहने का दिया संदेश

Spread the love

जयदेव भूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का हुआ समापन
जयन्त प्रतिनिधि।
जय देवभूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने योग से निरोग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृति प्रस्तुतियां भी आयोजित की गई।
मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 27 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा ने बताया कि हमें अपनी संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। महिला पतंजलि योग समिति व उत्तराखंड योग समिति की ओर से आमजन को योग के प्रति जागरूक किया गया। सदस्यों ने लोगों से सूर्योदय से पूर्व उठ कर योगाभ्यास करने की अपील की। कहा कि योग के माध्यम से हमें शरीर को निरोग रख सकते हैं। महोत्सव के दौरान गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने योग के हैरत अंगेज करतब प्रस्तुत किए। वहीं, पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले प्रिंट मीडिया के पत्रकार चंद्रेश लखेड़ा, मृदुल सेमवाल, नरेश थपलियाल, अशोक केष्टवाल, पंकज पसबोला, रोहति लखेड़ा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी रावत, सरोज रावत, लक्ष्मी शाह, प्रकाश गढ़वाली, कौशल्या जखमोला आदि मौजूद रहे। मंच संचालन शोभा रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *