रंगोली के जरिये दिया कन्या भ्रूण हत्या पर रोक का संदेश

Spread the love

काशीपुर। श्री साईं शिक्षण संस्थान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप वन एवं ग्रुप टेन ने बाजी मारी। इस दौरान छात्रों ने रंगोली से कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया।
शनिवार को पलिटेक्निक एवं बीएड के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई। रंगोली परिणाम के लिए तीन सदस्य टीम बनाई गई। टीम ने मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान के संग रंगोलियों को देखा। ग्रुप टेन द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देने पर ग्रुप टेन प्रथम पुरस्कार दिया गया। ग्रुप थ्री और ग्रुप आठ को दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। पलिटेक्निक में ग्रुप वन को पहला, ग्रुप 17 को दूसरा और ग्रुप 20 को तीसरा स्थान मिला। यहां चेयरमैन राजकुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, रूबी खातून, राहुल बंटी, शहनाज, सर्वेश सिंह, अरविंद कुमार रहे। वहीं, ग्रीनफोर्ड एकेडमी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस, रेड हाउस, यलो हाउस, ब्लू हाउस भाग लिया। प्रधानाचार्य लीला शर्मा, प्रबंधक संजीव चौहान,ाशु चौहान, आशु चौहान, राजीव चौहान, बृजपाल सिंह, रनजीत सिंह, सुनीता चौहान, महजवी सना परवीन, सुखवीर सिंह, रबिंस चौहान,ाचा शुक्ला, अरविंद कुमार, हरप्रीत, कामिनी, सरिता, चंद्रशेखर वर्मन, जगदीश चंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *