जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन स्वयं सेवकों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही बेटियों को बेटों के समान शिक्षित करने की अपील की।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हंसेश्वर महादेव से ग्राम बालसिम तक जागरूकता निकाली। स्वयं सेवकों ने रैली के दौरान जिस घर में होता है बेटी का सम्मान, वह घर होता है स्वर्ग समान, बेटी को मत समझो भार, ये तो है जीवन का आधार नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में मुख्य संदर्भदाता भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह रावत ने बिग बैंग सिद्धांत को समझाया। कहा कि कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि अनुशासन, समूहकार्य और समाज की जिम्मेदारी भी है। इस मौके पर प्रयोगशाला सहायक धर्मेंद्र्र ंसह, कुलदीर्प ंसह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष ममगांई, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक रावत, सहायक प्रभारी डॉ. प्रमिल्ला चौहान, नरेश चन्द्र उपस्थित रहे।