रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली : स्वच्छ भारत मिशन के तहत सतपुली में स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान व्यापारियों ने आमजन से नगर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में सहयोग देने की अपील की।
तहसीलदार सुधा डोभाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल सतपुली व स्कूली बच्चों की ओर से नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान व्यापारियों ने आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हम सभी को योगदान देना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय हमें कूड़ेदान का इस्तेमाल करना चाहिए। अभियान के दौरान नयार नदी के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सदस्यों ने नदी में फैली गंदगी को एकजगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। इस मौके पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सीमा रावत, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर प्रेम सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, वेद प्रकाश वर्मा, सुनील डंडरियाल, रत्नेश बौंठियाल, हर्षपति गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *