जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्वयं सेवियों ने शहर में रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से गंदगी को सार्वजनिक स्थान पर नहीं डालने की भी अपील की गई। कहा कि स्वच्छ व सुंदर शहर निर्माण के लिए हम सभी को सफाई पर ध्यान देना होगा।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। इसके उपरांत उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली जानकी नगर, बालासौड, नजीबाबाद रोड होते हुए शिब्बू नगर पहुंची, जहां पर स्वंय सेवियों ने पनियाली गधेरे में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने स्वंय सेवियों को स्पर्श गंगा दिवस के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। कहा कि पानी के संवर्धन व सरंक्षण के लिए हम सब लोगों को हमेश तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर अनिल कोटनाला, राहुल भाटिया, शिवराम बडोला, राजन कुमार, रोहित बलोदी, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।