स्कूली बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
आयोजित शिविर का शुभारंभ नगर आयुक्त पीएल शाह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। कहा कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। अभियान को धरातल पर बेहतर रूप देने के लिए आमजन का जागरूक होना आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक रोहित बलोदी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम वाहनों का संचालन करता है। हमें अपने घर से निकलने वाली गंदगी को वाहन में ही डालना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के एसबीएस कोर्डिनेटर प्रेम सागर, विक्रांत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *