साइकिल यात्रा से दिया सेव ग्लेशियर का संदेश

Spread the love

देहरादून। चमोली जिले के कंचन सिंह नेगी ने साइकिल से भारत के 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की सफल यात्रा कर दून लौटे हैं। शनिवार को उनका दून पहुंचने पर स्वागत किया गया। कंचन नेगी ग्लेशियर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश के साथ साइकिल यात्रा पर निकले थे। पहाड़ी पैडलर टीम के नितिन क्षेत्री, सौरभ नेगी, राकेश सिसोदिया, अमित, अजय भंडारी, अरुण कुमार, सिद्घार्थ थपलियाल उनको लेने डोईवाला पहुंचे। इसके बाद दून प्रेस क्लब में उनका भव्य स्वागत किया गया। कंचन सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने 15 नंवबर 2023 को केदारनाथ से यात्रा शुरू की थी। कुल यात्रा 11 हजार 300 किमी़क के दौरान उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले स्कूलों में जाकर हिमालय और पर्यावरण को लेकर छात्रों से संवाद किया। कंचन ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कई कठिनाइयां भी सामने आई, वह 15 दिन तक बीमार भी रहे, बावजूद इसके उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा। इस दौरान कंचन नेगी ने अपने अनुभव भी साझा किए। पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने कंचन नेगी के साहस और लग्न की तारीफ की। वरिष्ठ साइकिलिस्ट कर्नल अनिल गुरुंग, कैप्टन गोपाल सिंह राणा ने बताया कि आज रविवार को नथिंग बियोंड दैड संस्था के तत्वाधान में महेंद्रा ग्राउंड से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अगुवाई कंचन नेगी करेंगी।
कंचन नेगी के स्वागत में रविंद्र जुगरान, अजय केडियाल, अजय कंडारी, रोहित नौटियाल, विक्रम फर्स्वाण, अरुण कुमार, अंकित सिकरी, सार्थक जखमोला, विनोद सकलानी, मनोज ध्यानी, मयंक चावला, अक्षय तोमर, राजन गुप्ता, आलोक क्षेत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *