नुक्कड़ नाटक से दिया वनों को बचाने का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। वनों को आग से बचाने के लिए हंस फाउंडेशन की ओर से चैलूसैंण में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन ने ग्रामीणों को जंगलों को बचाने के लिए आगे आने की अपील की।
वनों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के साथ ही हंस फाउंडेशन की ओर से भी अभियान चलाया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा टिहरी व पौड़ी गढ़वाल के पांच विकास खंडों यमकेश्वर, द्वारीखाल, प्रतापनगर, जखनीधार व जौनपुर में 500 पंचायतों में अग्निशमन एवं रोकथाम के लिए कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं। जिसके तहत प्रत्येक ग्राम में स्वयंसेवक फायर फाइटर्स का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है अभी तक कुल 2500 फाटक के माध्यम से वनों को आग से बचाने के लिए ग्राम स्तर से ही त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत द्वारीखाल विकासखंड के चैलूसैंण बाजार में द हंस फाउंडेशन द्वारा गढ़ श्रेष्ठ लोक कला सांस्कृतिक समिति पौड़ी के माध्यम से स्थानीय जनगीत, लोकगीत व नाटक के माध्यम से जन-जन को जागरूक करने का कार्य किया गया। इस दौरान द हंस फाउंडेशन के कर्मचारी, वन रेंज चैलूसैन तथा गढ़ श्रेष्ठ लोक कला संस्कृति के कलाकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *