रक्तदान कर यातायात सुरक्षा का दिया संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : परिवहन विभाग ने रक्तदान शिविर के माध्यम से आमजन को यातायात के प्रति जागरूक किया। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमें यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। इस दौरान रक्तदान के फायदे भी गिनवाए गए।
वर्तमान में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह चल रहा है। इसके तहत परिवहन विभाग आमजन को यातायात के प्रति जागरूक कर रहा है। इसी के तहत बुधवार को संभागीय परिवहन कार्यालय कोटद्वार में परिवहन विभाग कोटद्वार के तत्वावधान में चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस अस्पताल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शशि दूबे ने रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि जीवन बचाने के लिए रक्तदान व यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। कहा कि रक्तदान से हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकते हैं। जबकि, यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं के साथ ही सड़क पर चलने वाले लोगों को सुरक्षित रखते हैं। कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। साथ ही कार व अन्य चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए। जरा सी लापरवाही हमारे जीवन पर भारी पड़ सकती है, इसलिए वाहन चलाने से पूर्व नियमों का ध्यान रखें। शिविर में 23 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें 35 लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई। इस मौके पर प्रदीप रावत, अजय मेहरा, सतीश अमोली, गीता, दलजीत सिंह, गिरिराज सिंह, जयंत वशिष्ठ, सुनील कुमार, विजेंद्र प्रसाद, सुमित कुमार, कुंदन सिंह, देवेश भट्ट, अंकित कुमार, सुमित गुसाईं, राकेश कुनियाल, प्रिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *