लू को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, मार्च-मई के बीच 30 दिन चलेगी गर्म हवा

Spread the love

नईदिल्ली,। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और जल्द ही गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक हो जाएगा।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च से मई के बीच 30 से 35 दिन तक लू चलने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान भले ही 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास हो, लेकिन गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।
गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
राजस्थान के बाड़मेर, जैलसमेर और महाराष्ट्र के नंदुरबार और अकोला में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस है।
पहाड़ों पर भी मौसम शुष्क होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दिख रही है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी पता चल रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिन में तापमान और बढ़ेगा। हालांकि, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी में 27 और 28 को हल्की बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में दिन में काफी गर्मी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *