उत्तराखंड

बागेश्वर की घटना के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस ने शनिवार को बागेश्वर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि बागेश्वर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से उत्तराखंड को शर्मसार होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से साफ है भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने बागेश्वर की घटना में बजरंग दल के एक नेता की संलिप्तता का आरोप लगाया। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को जब तक सख्त सजा नहीं मिल जाती तब तक कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा और लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान और वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो या नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हो दोनों में भाजपा और उनसे जुड़े नेताओं की संलिप्तता रही है। पार्षद राजीव भार्गव और इसरार सलमानी ने कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषी को सख्त से सख्त सजा नहीं दी गई तो कांग्रेसी बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और ब्लक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि चाहे अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो या मणिपुर की घटनाएं सब जगह भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी रही। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, सोम त्यागी, अरुण राघव, नितिन तेश्वर, तरुण व्यास, इरफान अंसारी, छम्मा ठेकेदार, शशि झा, सुमन अग्रवाल, नईम कुरैशी, बीएस तेजियान, पार्षद रियाज अंसारी, पुनीत कुमार,सद्दीक गाड़ा, रिषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, गौरव शिवपुरी, मनोज जाटव, मुन्ना मास्टर, कैलाश प्रधान, जितेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार,रेखा गुप्ता, राकेश गुप्ता, दीपक कोरी, यशवंत सैनी, उमा,मंगला देवी,बबीता, रोशनी देवी, बिंदु शर्मा, हरजीत सिंह,आशा कोरी,शौकत अली,रईस अब्बासी, बीना कपूर,अशोक गुप्ता, जतिन हाण्डा, सलमान,सईद, अंजू द्विवेदी,दीपक राज, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, एहसान अली,नवनीत कुमार, अजय गिरि, मुसर्रत, जुल्फिकार,साकिर,शुभम बर्मन, डा़अनूप कुमार समेत आिद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!