महानगर कांग्रेस ने नगर आयुक्त को सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र

Spread the love

हरिद्वार। शहर की सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त का घेराव किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की। महानगर कांग्रेस ने अपनी चार सूत्रीय मांगों में हरकी पैड़ी, बड़ा बाजार, मोती बाजार, रामघाट, विष्णु घाट की सफाई व्यवस्था सुबह दस बजे से पहले करने की मांग की। जिन छोटे बड़े नालों के टेंडर नहीं हुए हैं उन नालों की सफाई का कार्य युद्घ स्तर पर किया जाए। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कार्यरत महिला सफाई कर्मचारियों को नई भर्ती प्रक्रिया में समायोजित और सफाई कर्मचारी, लाईन मैन, चालक, अनुचर एवं नगर निगम में संविदा पर तैनात अन्य कर्मचारियों को नियमित करने के लिए शासन से पत्राचार करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि बाजारों में कूड़े के ढेर लगे हैं । जिसके कारण आमजन व तीर्थ यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर, वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह, पार्षद राजीव भार्गव व पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। पहली बारिश में ही जलभराव से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसे में नालों की सफाई युद्घ स्तर पर कराई जाए। मौके पर पार्षद सुहैल कुरैशी, पार्षद उदयवीर सिंह, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी, मोती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, महामंत्री माधव बेदी, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग बीएस तेजियान, अशोक उपाध्याय, ब्लक अध्यक्ष अमित नौटियाल, शुभम जोशी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *