देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की महानगर कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट में महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्ष घनश्याम वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने नई कार्यकारणी का स्वागत किया। आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारणी महानगर इकाई के ज्वलंत मुद्दों को लेकर काम करेगी। महानगर ईकाई में कार्यकारी अध्यक्ष अजय ष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय, मनोज गुप्ता, कार्तिक दास, सचिव भुवन चंद्र दानी, सचिन जोशी, संयुक्त सचिव राजेश वर्मा, अमित बुधलाकोटी, संगठन मंत्री अंकित गुप्ता, नरेश कुमार दानी, महानगर जीएसटी सलाहकार पवन गुप्ता, चिकित्सा सलाहकार ड़ राजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी नासिर हुसैन सिद्दकी, प्रचार मंत्री आफताब आलम, रितेश जोशी, कार्यकारिणी सदस्य हरीश चंद्र पांडे बनाए गए हैं। वहीं युवा महानगर अध्यक्ष पवनित नागपाल, मंडल महामंत्री युवा भूपेश बिष्ट, महानगर महामंत्री युवा जतिन अग्रवाल को बनाया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने महानगर इकाई की विधिवत घोषणा की। संचालन युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया। यहां रवि गुप्ता, दीपक रौतेला, संतोष गौड़, रितेश मिधानी, पृथ्वीराज कुंवर, रजत पंत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *