मेयर ने अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने नगर निगम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति की मांग प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोटद्वार नगर निगम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी आवश्यक है, ताकि नगर निगम में सुचारू से कार्य संचालित हो सके। मेयर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भेजे पत्र में महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में कोटद्वार निगम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भारी कमी है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बगैर चालीस वार्डों में कार्य नहीं हो रहा है। बगैर अधिकारियों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाये रखने में भी खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कोटद्वार निगम में अभी भी एक सहायक नगर आयुक्त, एक अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता, एक अपर सहायक अभियंता सिविल, एक लेखाधिकारी, एक लेखाकार, दो सहायक लेखाकार, एक जोनल सफाई अधिकारी, दो मुख्य सफाई निरीक्षक तथा चार सफाई निरीक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सफाई अधिकारियों की कमी के चलते प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करना असम्भव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *