मनरेगा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। महात्मा गांधी योजना के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने हिमाचल की तर्ज पर ग्रेड पे देने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। कर्मचारी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन के माध्मय से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कर्मचारियों का कहना है कि 15 मार्च से सात जून तक उन्होंने ग्रे पे की मांग को लेकर आंदोलन किया। इसके बाद सरकार के आश्वासन के बाद उन्होंने आंदोलन खत्म किया, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। गत दिनों कैबिनेट की बैठक में भी उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इस कारण वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज रावत, देवकीनंदन जोशी, अजय भट्ट, मोहन राम आर्य, संतोष भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *