मनरेगा कर्मियों को मानदेय का जल्द भुगतान हो

Spread the love

अल्मोड़ा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मचारियों को पिछले छरू माह से वेतन नहीं मिला है। हैं। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रोजगार देने वाले मनरेगा को धरातल में अंजाम दे रहे कर्मचारियों के साथ यह सरासर अन्याय है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसको लेकर खंड विकास अधिकारी शाकिर हुसैन के माध्यम से शुक्रवार को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा है कि पिछले छरू माह से मनरेगा में कार्यरत कुशल व अकुशल श्रेणी के श्रमिकों को मानदेय नहीं दिया गया है। जिससे श्रमिकों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं मनरेगा कार्य में लगे सामग्री का भुगतान नहीं होने ग्राम प्रधानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी ने इसबीच हुई आपदा के बाद गांवों में होने वाले मरम्मत कार्य को भी मनरेगा के माध्यम से कराने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *