गुलदार की खाल के साथ अधेड़ दबोचा

Spread the love

चम्पावत(। चम्पावत गुलदार की खाल संग एक अधेड़ दबोचा है। आरोपी पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसओजी, पुलिस और वन विभाग की टीम ने ये कार्रवाई की है। खटोली निवासी आरोपी खाल बेचने टनकपुर जा रहा था। एसओजी, चल्थी पुलिस और वन विभाग की टीम ने गुलदार की खाल के साथ एक अधेड़ को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने चल्थी में 43 वर्षीय ईश्वर राम उर्फ दीपक निवासी तल्ली खटोली, चम्पावत के पास गुलदार की एक खाल बरामद की। बरामद खाल की लंबाई 162 सेमी है। बूम रेंज के रेंजर गुलजार हुसैन ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर बताया कि ईश्वर राम को करीब दो साल पूर्व जंगल में मृत गुलदार मिला था। जिसके बाद ईश्वर राम और उसके चचेरे भाई चंदन राम ने गुलदार की खाल उतार ली थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खाल बेचने टनकपुर जा रहा था। रेंजर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है। टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसआई राकेश कठायत, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, तपेंद्र जोशी, ललित चौधरी, राजुमार, सूरज कुमार, उमेश राम, नासिर हुसैन, कमल नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *