पहाड़ों से हो रहा पलायन चिंता का विषय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने चिंता व्यक्त की है। कहा कि पहाड़ को बचाने के लिए गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। जब हमारे पहाड़ आबाद रहेंगे तभी हमारी संस्कृति व सभ्यता भी जीवित रहेगी।
पूर्व सैनिकों की मसिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रांतीय सचिव सीपी डोबरियाल ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में लिए गए निर्णयों को लेकर विस्तार से बताया। बैठक में विनोद ध्यानी, हरीश खुगशाल ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यों को संख्या को बढ़ाना होगा। इस मौके पर हसवंत सिंह बिष्ट, रवींद्र सिंह, कुलदीन सिंह रावत, सीपी धूलिया, दीपक सिंह रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *