मिलेट्स अभियान:मोटे अनाज की खेती को किया जाएगा दोगुना: जोशी

Spread the love

देहरादून। राज्य में पारंपरिक मोटे अनाज की खेती के क्षेत्रफल को दोगुना तक बढ़ाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तहत सरकार मोटे अनाज के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाकर काम करेगी। इसके तहत मई में देहरादून और हल्द्वानी में राष्ट्रीय मिलेट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इनमें केंद्रीय षि मंत्री नरेंद्र तोमर, षि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी शामिल होंगे।
शुक्रवार को षि एवं षक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सुभाष रोड स्थित एक होटल में षि अधिकारी, षि विशेषज्ञ और होटल कारोबारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि 13 और 14 मई को देहरादून में मिलेट मेला होगा। जबकि हल्द्वानी में 29 और 30 तारीख तय की गई है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। इसमें कई राज्यों के षि मंत्री, विशेष और अधिकारी भी भाग लेंगे।
जोशी ने कहा कि राज्य में अधिकांश किसान मोटा अनाज पैदा करते हैं। केंद्र सरकार की श्रीअन्न योजना में राज्य के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खुले हैं। राज्य सरकार मोटे अनाज को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। सरकार की कोशिश है कि वर्ष 2025 तक प्रदेश में मोटे अनाज का उत्पादन दोगुना कर लिया जाए। षि एवं उद्यान सचिव ड़ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मिलेट को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अपर सचिव रणवीर सिंह, षि निदेशक गौरीशंकर, अपर निदेशक केसी पाठक, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

वर्तमान में गेहू और धान से अधिक समर्थन मूल्य मोटे अनाज की फसलों का है। पूरे विश्व में मोटे अनाज के प्रति रुझान बढ़ रहा है। राज्य में मोटे अनाज के लिए अपार संभावनाएं है। सरकार की कोशिश है वर्ष 2025 तक मोटे अनाज का उत्पादन दोगुने तक ले आया जाए।
-गणेश जोशी, षि एवं षक कल्याण मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *