3 करोड़ 32लाख की लागत से बनेगी चंडाक में मिनी झील

Spread the love

 

पिथौरागढ़। जिले के प्रसिद्घ पर्यटक स्थल चंडाक में मिनी झील अस्तित्व में आएगी, जिसमें लोग जल क्रीड़ा का आनंद ले सकेंगे। वहीं, इस बार जिला मुख्यालय में शरदोत्सव का भी भव्य आयोजन होगा। शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा चंडाक में नगर पालिका मिनी झील का निर्माण करेगी। जिसके लिए 3 करोड़ 32 लाख 84 हजार की शासन से स्वीति मिली है। इसमें से एक करोड़ अवमुक्त हुए हैं। जल्द झील निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। पिथौरागढ़ में सीमांत के लोगों के मनोरंजन, लोक संस्ति और परंपराओं के संरक्षण के लिए शरदोत्सव का भी भव्य आयोजन होगा। इसके लिए शासन से 25 लाख रुपये मिले हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बहुमंजिला पार्किंग के लिए प्रथम चरण में 71़78 लाख के सापेक्ष 45़21 लाख अवमुक्त हुए हैं। भाटकोट बारातघर का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 1 करोड़ 14 लाख शासन से पालिका को मिल चुके हैं। जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, नगर में हाईटैक शौचालय का निर्माण होगा। 43़35 लाख की वित्तीय स्वीति के सापेक्ष 17़34 लाख मिले हैं। वहीं ल्यून्ठूड़ा में बहुद्देशीय मैदान का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 4 करोड़ 39 लाख के सापेक्ष एक करोड़ पालिका को मिल चुके हैं। कहा सीमांत के विकास को लेकर पालिका गंभीरता से काम कर रही है, जिसमें सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *