डालकन्या व अन्य स्थानों पर बनेगा मिनी स्टेडियम: कैड़ा

Spread the love

हल्द्वानी()। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को बताया कि देवनगर के ग्रामीण लंबे समय से मिनी स्टेडियम की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए डालकन्या में मिनी स्टेडियम निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डालकन्या सहित भिड़ापानी, नाई, सिलौटी, सुंदरखाल, भीमताल, लेटीबुंगा सहित अन्य स्थानों पर मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर लिया है। वहीं उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी दी। कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *