धारकोट में बनेगा मिनी स्टेडियम, प्रथम चरण की 97.63 लाख की किश्त जारी

Spread the love

रुद्रप्रयाग : जनपद के तल्लानागपुर के धारकोट में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए प्रथम चरण की 97.63 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। इधर, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्ला नागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धारकोट में मिनी स्टेडियम का जल्द निर्माण किया जाएगा। शासन के वित्त विभाग द्वारा युवा कल्याण विभाग को 97.63 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बता दें कि तल्ला नागपुर के धारकोट में मिनी स्टेडियम की घोषणा 14 नवंबर 2022 को कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के भूमि पूजन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई थी। मिनी स्टेडियम के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो भविष्य में देश प्रदेश का नाम का रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *