खनन और शराब माफिया चल रहे हैं सरकार: प्रीतम सिंह

Spread the love

रुड़की। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। हालात बद से बदतर हो गए हैं। राज्य में खनन, भू और शराब माफिया हावी हैं। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी राज्यपाल आवास कूच करेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कहा कि भाजपा के ही सांसद और नेता पार्टी के विरुद्ध आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार समझने को तैयार नहीं है। कहा कि सरकार का माफियाओं पर नियंत्रण नहीं रह गया है।। प्रदेश में भू कानून भी अलग-अलग बना दिया। महंगाई चरम पर होने के बावजूद सरकार बजट पर अपनी पीठ थपथपा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *