खनन डंपरों ने मवेशियों को रौंदा, पांच भैंसों की मौत, तीन भैंस और एक गाय गंभीर घायल

Spread the love

विकासनगर()। बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार सुबह आदूवाला में मित्रा ढाबा के पास दो तेज रफ्तार खनन डंपरों ने सड़क पर जा रहे मवेशियों को रौंद दिया। दुर्घटना में पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन भैंस और एक गाय गंभीर रूप से घायल हैं। पशुपालक वन गुर्जर डंपरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। घायल पशुओं को उपचार के लिए गो सदन भिजवाया गया है। पुलिस ने दोनों डंपरों को चौकी में खड़ा करवा दिया है। जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी वन गुर्जर यूसुफ 15 मवेशियों को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से अपने डेरे की ओर लेकर आए रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे धर्मावाला की ओर से आ रहे दो डंपरों ने मवेशियों को टक्कर मारकर रौंद दिया। सूचना पर हरबर्टपुर चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने पांच भैंसों की मौत हो चुकी थी। तीन भैंस और एक गाय घायल थी। शीशमबाड़ा से पशु चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। चिकित्सकों ने घायल पशुओं को उपचार के लिए गोसदन भिजवाया। उन्होंने बताया दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करवा दिया है। उन्होंने बताया पशुपालक की ओर से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पशुपालक यूसुफ ने बताया मवेशी ही उसकी आजीविका का साधन है। एक साथ पांच मवेशियों की मौत और चार के घायल होने के कारण हुए नुकसान से उनकी आजीविका पर संकट में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *