अचानक पानी बढ़ने से खनन वाहन फंसे

 

हल्द्वानी। जमरानी में गौला नदी में खनन कर रहे वाहन अचानक पानी बढ़ने से फंस गए। एक वाहन तेज बहाव में कुछ दूरी तक बह गया। गुरुवार शाम को जमरानी में रिवर ट्रेनिंग की अनुमति तहत डंपर और टिप्परों से खनन हो रहा था। दोपहर बाद पहाड़ों में बारिश के कारण नदी में तेजी से पानी बढ़ने लगा। जिससे नदी में खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। अनन फनन खनन कर रहे वाहन नदी से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। काफी कोशिश के बाद भी दो टिप्पर फंसे रह गए। इनमें से एक नदी में कुछ दूरी तक बह गया। भूतत्व एवं खनिकर्म के अपर निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि पहाड़ों में बारिश के चलते नदी में अचानक पानी बढ़ गया जिस कारण दो वाहन नदी में फंसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *